गाजियाबाद: पथराव और गोलीबारी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। यूपी की गाजियाबाद पुलिस ने जिले के शालीमार गार्डन क्षेत्र में पथराव और गोलीबारी करने वाले दो गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (एसीपी) (शालीमार गार्डन) सूर्यबली मौर्य ने कहा, ’’इस गिरोह के सदस्य दिल्ली-उप्र सीमा पार करके मंगलवार की रात करीब एक बजे शालीमार गार्डन की बंगाली कालोनी पहुंचे और एक दूसरे पर पथराव और गोलीबारी की। ये बदमाश टोनी और पिंकी गिरोह से जुड़े हैं।’’ 

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने दो राइफल, 18 खाली खोखे] तीन कारतूस, एक चाकू और एक लाठी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले पिंकी गिरोह के एक सदस्य को टोनी गिरोह के लोगों ने पीटा था।

इसके अगले दिन, पिंकी गिरोह के लोगों ने टोनी गिरोह के एक सदस्य को पीट दिया जिसकी वजह से दोनों गिरोहों के बीच दुश्मनी बढ़ गई और कल रात इसने हिंसक रूप ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रफीक, कैफ, रोहित और बिजेन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत 50 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव: बाल विवाह प्रतिबंध पर जागरुकता को लेकर हुई निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

संबंधित समाचार