तेलंगाना चुनाव : गजवेल और कामारेड्डी में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने किया नामांकन दाखिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्तिवार को गजवेल और कामारेड्डी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद राव दोपहर में कामारेड्डी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। 

सीएम हेलिकॉप्टर से गजवेल पहुंचे राव ने रिटर्निंग ऑफिसर को अपना नामांकन पत्र सौंपा। पर्चा दाखिल करने के बाद उन्होंने खुली छत वाले एक वाहन में बैठकर मैदान का चक्कर लगाया और बीआरएस कार्यकर्ताओं तथा वहां जुटे लोगों का अभिनंदन किया।

राव इससे पहले गजवेल से दो बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एटाला राजेंदर, जो अतीत में बीआरएस में रह चुके हैं, गजवेल में राव को टक्कर दे रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने थुमकुंटा नरसा रेड्डी को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। राव कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ रहे हैं। 
ये भी पढ़ें- ‘उन्हें जरा भी शर्म नहीं है’: प्रधानमंत्री ने की नीतीश की आलोचना, विपक्ष गुट ‘इंडिया’ की चुप्पी पर उठाए प्रश्न

संबंधित समाचार