अयोध्या : खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाए जौहर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में सत्र 2023-2024 के लिए परिषदीय विद्यालयों से लेकर राज्य स्तर तक खेल प्रतियोगिता के आयोजन शुरू कर दिया गया है। शिक्षा क्षेत्र हैरिंग्टनगंज न्याय पंचायत अछोरा की क्रीड़ा प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में आयोजित की गई। 

प्रतियोगिता में खो खो, कबड्डी और दौड़ आदि की प्रतियोगिता हुई। जिसमें सुभाष, आंचल मिश्रा, निधि, अंश अनीता यादव सहित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए पुरुस्कार वितरण किया गया। निर्णायक की भूमिका में सरवरे आलम, तौफ़ीक़ अहमद रहे। इस अवसर पर सुरेश कुमार, संतोष शर्मा, साहबदीन समेत सभी शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -UP news : रामलला और हनुमंत लला के दर्शन के बाद शुरू हुई योगी कैबिनेट की बैठक - Video

संबंधित समाचार