Kanpur News: बुखार से कोमॉर्बिड रोगियों की बिगड़ रही हालत, हैलट अस्पताल में पहुंच रहे इतने मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बुखार से कोमॉर्बिड रोगियों की बिगड़ रही हालत।

कानपुर में बुखार से कोमॉर्बिड रोगियों की हालत बिगड़ रही। कोरोना काल में भी इन्हीं रोगियों को अधिक दिक्कत हुई थी। हैलट अस्पताल में रोजाना मरीज पहुंच रहे है।

कानपुर, अमृत विचार। हाईग्रेड बुखार की वजह से कोमॉर्बिड रोगियों (पहले से रोगग्रस्त) की हालत और बिगड़ रही है। कोरोना में भी सबसे अधिक संकट एसे लोगों को हुआ था क्योंकि वायरल और बैक्टीरियल दोनों तरह के संक्रमण से कोमार्बिड रोगियों की जटिलताएं और बढ़ जाती हैं। 

हैलट अस्पताल के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में बुधवार को 400 से अधिक बुखार के मरीज इलाज कराने पहुंचे। करीब 100 मरीज दोबारा दिखाने आए थे। 40 मरीजों को मेडिसिन विभाग में भर्ती किया गया। इनमें कोमॉर्बिड रोगी भी शामिल हैं। हैलट की इमरजेंसी में भर्ती होने वाले 30 फीसदी रोगी कोमॉर्बिड हैं।

इन मरीजों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, जिससे जल्द संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजीशियन डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि वायरल और बैक्टीरियल दोनों तरह के संक्रमण से कोमार्बिड रोगियों में जटिलताएं बढ़ती हैं। 

19 मिले डेंगू संक्रमित, 151 में लक्षण 

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट में 19 लोग डेंगू संक्रमित मिले और 69 लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए। दो लोग चिकनगुनिया पॉजिटिव और 11 लोगों में चिकनगुनिया के लक्षण मिले। 52 लोगों में मलेरिया के लक्षण पाए गए। संचारी रोगों के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ.आरपी मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मच्छरजनित रोगों की रोकथाम में लगी हैं। लार्वा को नष्ट कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: डीएवी कॉलेज के बाहर छात्रों ने की दबंगई, एसीपी कोतवाली को बीच सड़क पर गिराया, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार