लखनऊ : आशुतोष टंडन के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया शोक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और लखनऊ पूर्व के विधायक आशुतोष टंडन 'गोपाल’ का गुरुवार सुबह मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर पार्टी नेताओं के अलावा कई दल के नेताओं ने भी दुख जताया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आशुतोष टंडन की फोटो साझा कर शोक जताया है।   

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक आशुतोष टंडन 'गोपाल’ लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रसित चल रहे थे। वहीं कई दिनों से विधायक आशुतोष टंडन लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: यूपी के पूर्व मंत्री और विधायक आशुतोष टंडन 'गोपाल’ का निधन, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

संबंधित समाचार