Unnao News: तालाब में उतराता मिला लापता अधेड़ का शव… परिजन बोले- एक दिन पहले घर से निकले थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में तालाब में उतराता मिला लापता अधेड़ का शव।

उन्नाव में तालाब में लापता अधेड़ का शव उतराता मिला। एक दिन पहले घर से निकला था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत बिहार थानाक्षेत्र के पनई बुजुर्ग गांव निवासी अधेड़ का शव गुरुवार सुबह गांव किनारे स्थित तालाब में उतराता मिला। इसकी सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर उसकी शिनाख्त करायी। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

बता दें कि बिहार थानाक्षेत्र के पनई बुजुर्ग गांव निवासी कृष्ण कुमार (48) पुत्र स्व. हनुमान सिंह मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह गांव के पास स्थित एक तालाब में उसका शव उतराता मिला। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव तालाब के बाहर निकाला। उसकी शिनाख्त कृष्ण कुमार के रूप में हुई।

सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजन रो-रोकर बेहाल है उसके चाचा ने बताया कि कृष्ण कुमार एक दिन पहले से घर से लापता था। पति का शव देख पत्नी रीना भी बेहाल है।

इसे लेकर एसओ बिहार शिव प्रकाश पांडेय ने बताया कि तालाब के बगल से आवागमन का रास्ता है। संभव है कि वह चूकवश पानी में गिरकर डूब गया हो। पत्नी द्वारा घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। घटना की जांच की जा रही है। शव को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: बुखार से कोमॉर्बिड रोगियों की बिगड़ रही हालत, हैलट अस्पताल में पहुंच रहे इतने मरीज

संबंधित समाचार