Diwali 2023: दीपावली को लेकर बाजार हुए गुलजार, लक्ष्मी-गणेश व खाद्य पदार्थ की सजी दुकानें, ग्राहकों की भीड़
कानपुर देहात में दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति व पूजा सामग्री की सजी दुकानें।
कानपुर देहात में दीपावली पर्व पर बाजार चारो ओर रंगीन नजर आ रहा है। कहीं खील, लइया और खिलौना सजे हैं तो कहीं बच्चे फुलझड़ी देख मचल रहे हैं।
कानपुर देहात, अमृत विचार। दीपावली पर्व पर बाजार चारो ओर रंगीन नजर आ रहा है। कहीं खील, लइया और खिलौना सजे हैं तो कहीं बच्चे फुलझड़ी देख मचल रहे हैं। सड़क किनारे से लेकर दुकानों में अंदर तक माल भरा पड़ा है। दुकानदारों ने दिवाली के लिए तैयारी तो खूब की है। अब ग्राहकों के आने का भी सिलसिला धीरे-धीरे बढ़ रहा है। गुरुवार को बाजार में ग्राहकों की काफी भीड़ रही।
बाजार में जगह-जगह पर दिवाली में प्रयोग होने वाली लइया, खील, गट्टा, खिलौना की दुकानें सज गई हैं। दुकानों में दिवाली पर गणेश लक्ष्मी के पूजन के लिए प्रयोग में आने वाली सामग्री में लइया, खील व गट्टे का प्रयोग मुख्य रूप से होता है। अकबरपुर की मुख्य सदर बाजार में इन वस्तुओं की दुकानें सज गई है। लोग खरीदारी के लिए इन दुकानों पर उमड़ने लगे हैं। महंगाई का असर बाजार पर दिख तो रहा है।
लेकिन लोग त्योहार की खरीद करने में पीछे नहीं हैं। वैसे चीजों के भाव बढ़ जाने के कारण लोग बहुत कम मात्रा में खरीददारी कर रहे है। लइया, खील, गट्टे, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति व त्योहार में प्रयोग होने वाली प्रत्येक वस्तु के मूल्य में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष तेजी देखने को मिल रही है। यही हाल आतिशबाजी में है। लोग महंगाई की वजह से इस बार कम आवाज के पटाखे और फुलझड़ी आदि अधिक पसंद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: डीएवी कॉलेज के बाहर छात्रों ने की दबंगई, एसीपी कोतवाली को बीच सड़क पर गिराया, देखें- VIDEO
