बहराइच : महिला सवारी से अभद्रता में रोडवेज का नियमित परिचालक निलंबित
बहराइच, अमृत विचार। बहराइच डिपो में तैनात एक परिचालक ने महिला यात्री से सप्ताह अभद्रता की थी। जिसकी शिकायत महिला यात्री ने क्षेत्रीय प्रबंधक से की थी। जांच के बाद नियमित परिचालक को निलंबित कर दिया गया है।
बहराइच से लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस में परिचालक वैभव कुमार की तैनाती है। परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व शहर निवासी एक महिला लखनऊ से बहराइच रोडवेज बस द्वारा आई। महिला यात्री से बस के परिचालक ने अभद्रता की इसकी शिकायत महिला यात्री ने लिखित में की। महिला यात्री की शिकायत पर जांच कराई गई ,जांच में शिकायत सही मिलने पर रोडवेज बस के परिचालक वैभव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि वैभव कुमार नियमित कर्मचारी हैं।
ये भी पढ़ें -रायबरेली : जमीन पर कब्जे को लेकर पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से हत्या
