Banda News: नाली में मिला लापता प्रसूता का शव, परिजन बोले- दुष्कर्म के बाद हत्या की गई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में 29 घंटे बाद नाली में मिला लापता प्रसूता का शव।

बांदा में 29 घंटे बाद नाली में मिला लापता प्रसूता का शव। मृतका के घरवालों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का लगाया आरोप।

बांदा, अमृत विचार। मेडिकल कालेज से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई प्रसूता का शव 29 घंटे बाद मेडिकल कालेज के एसएनसीयू वार्ड के पीछे बनी नाली में औधे मुह पड़ा पाया गया। शव मिलते सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल किया। मृतका के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। 

अतर्रा थाना क्षेत्र के अनथुवा गांव निवासी रामसेवक ने अपनी 42 वर्षीय पत्नी पंचवटी को तीन नवंवर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। शाम को पंचवटी को बच्ची हुई है। मंगलवार को अचानक हालत खराब हो जाने पर उसे इमरेजी में भर्ती कराया गया था। बुधवार की सुबह पंचवटी अचानक गायब हो गई थी। परिजनो ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग पता नही चला।

गुरूवार की सुबह करीब 11 बजे आक्सीजन प्लांट में तैनात कर्मचारी शकील ने  एसएनसीयू वार्ड के पीछे बनी नाली में औधे मुह पड़ा शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अनूप दुवे समेत कई थानो का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मृतका के भाई राहुल विश्वकर्मा निवासी हनुवा मानिकपुर हाल पता भीमनगर भोपाल ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। उधर मृतका के पति का कहना है कि मामला संदिग्ध है। मेडिकल कालेज प्रशासन की लापरवाही से उसकी पत्नी की मौत हुई है। उधर एएसपी का कहना है कि महिला के शव का दो डाक्टरो के पैनल से पीएम करवाया जायेगा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। 

महिला के गायब होने की होगी जांच 

मेडिकल कालेज प्राचार्य डाक्टर एसके कौशल का कहना है कि प्रसव पीड़ित महिला को इमरजेसी में भर्ती कराया गया। वार्ड में नर्से व एसआर जेआर की ड्यूटी रहती है। महिला वार्ड से कैसे गायब हो गई। इसकी वह जांच करवाएंगे।

ये भी पढ़ें- Kanpur Ghatampur Accident: डंपर ने अधेड़ को कुचला... मौत, ग्रामीणों ने कानपुर-सागर हाईवे किया जाम

संबंधित समाचार