प्रयागराज: छात्रा का अपहरण कर मांगी 5 लाख की फिरौती, पुलिस अनजान!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। कटरा के रहने वाले एक व्यक्ति ने बुधवार की रात अपनी बेटी के अपहरण होने की तहरीर कर्नलगंज थाने दी है। पीड़ित परिवार का आरोप है की बेटी को अगवा करने वाले युवक ने पांच लाख की रुपये की फिरौती मांगी है। पूरा मामला कर्नलगंज थाने के यूनिवर्सिटी रोड के पास जालौंस शो रूम के समीप गली का है।

सूत्रों के मुताबिक बुधवार को कटरा की रहने वाली एक छात्रा लापता हो गयी। जिसके बाद छात्रा के घरवालों ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर बेटी के अपहरण की तहरीर दी है। मामले में बात यह भी सामने आई है कि बेटी को छोड़ने के लिए युवक ने छात्रा के घरवालों से पांच लाख कि फिरौती मांगी है।

माममे में कर्नलगंज पुलिस पड़ोस के ही एक परिवार के कुछ लोगो को उठाकर थाने लाई है। मामले में पूछताछ की जा रही है। हालांकि इस मामले में इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला हमारे संज्ञान में नही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: लाभार्थी महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत वितरित किया गया गैस का चूल्हा

संबंधित समाचार