लखनऊ: लाभार्थी महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत वितरित किया गया गैस का चूल्हा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और समाज सेविका नम्रता पाठक ने गुरुवार को लखनऊ पूर्व विधानसभा में भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री रीना चौरसिया के साथ उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस चूल्हा वितरण कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभार्थियों को गैस चूल्हा वितरित किया।
नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने महिलाओं को आगे बढ़ने एवं मोदी जी की कई योजनाओं की जानकारी देते हुए 2024 में पुन: मोदी सरकार को लाने की अपील की और मोदी जी के नेतृत्व में देश के निरंतर विकास की चर्चा की। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधानसभा विवेकानंदपुरी वार्ड के महानगर एकेपी गैस में किया गया।
कार्यक्रम में लखनऊ की हर विधानसभा से उपस्थित लाभार्थी बहनो को नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सीता नेगी, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य पूर्व पार्षद जीडी शुक्ला, पूनम, राधा, अजय पांडे ,अनुराग पांडे, वंदना पांडे बबिता, कुसुम, राधा,पूजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की बधाई, कही यह बड़ी बात
