रामपुर : मामूली बात को लेकर मां-बेटे को पीटा, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर युवक और उसकी मां पर जान लेवा हमला कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज ली है।

गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी रामबाबू का कहना है कि कुछ दिन पहले पास के रहने वाले चंद्रपाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसी के चलते आरोपी चंद्रपाल और उसका साथी घर में घुस गए। उसके बाद गाली गलौच करते हुए उस पर रॉड से हमला कर दिया। विरोध करने पर उसकी मां को पीटकर भी घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : आजम खां के स्कूल पहुंचे डीआईओएस और बीएसए, खाली होना शुरू हुआ रामपुर पब्लिक स्कूल

संबंधित समाचार