प्रतापगढ़: सड़क हादसे में घायल दूसरे भाई ने भी तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम, गांव में सन्नाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। सड़क हादसे में इनोवा कार ने एक ही परिवार के चार भाइयों को चपेट में ले लिया। दो भाई की मौत व दो के घायल होने से परिजन दुखी हैं और गांव में सन्नाटा है। एक साथ दो अर्थी उठी तो मौजूद लोगों की आंखों से आंसू निकल पड़े।

गुरुवार देर रात जेल रोड नहर के पास इनोवा कार की चपेट में आने से दिलीपपुर के बशीरपुर गांव निवासी घायल चार भाइयों में से दूसरे भाई ने भी प्रयागराज एसआरएन अस्प्ताल प्रयागराज में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राजा प्रताप बहादुर अस्पताल लाए जाने पर संदीप विश्वकर्मा ( 44) ने दम तोड़ा था। रात करीब डेढ़ बजे प्रदीप विश्वकर्मा (27 वर्ष) की भी जान चली गई। 

Untitled

अस्प्ताल में मुन्ना व ननकऊ का इलाज चल रहा है। चारों लोग रामलीला मैदान के पास खराद कारखाना चलाते थे। चारो भाई दो बाइक से घर जा रहे थे। घर में धनतेरस व दीपावली मनाने की तैयारी चल रही थी। बेकाबू कार ने चारों को चपेट में ले लिया। कार भी नाले में पलट गई थी।

चालक को सुबह तक पुलिस नहीं खोज पाई थी। एक साथ दो अर्थी उठी तो वहां मौजूद हर किसी की आंखे नम हो गईं। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। कार गलत दिशा में जाकर कैसे टक्कर मार दी,इसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव समेत 16 के खिलाफ दर्ज हुआ केस, यह है मामला...

संबंधित समाचार