लखनऊ: ई-कॉमर्स साइट पर महिला डॉक्टर से की लाखों की ठगी, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गुड़म्बा थानाक्षेत्र अन्तर्गत ई-कॉमर्स साइट पर जालसाजों ने एक महिला डॉक्टर ने धोखाधड़ी कर खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए है। वहीं, गाजीपुर में लकी ड्रॉ निकलने का झांसा देते हुए जालसाजों ने दंपती से ठगी की है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

गुडम्बा थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक्सटेंशन जानकीपुरम कुर्सी रोड निवासी श्वेता सिंह ने अपनी शादी का गाउन दिल्ली आर्डर किया था। कोटदार कोरियर सर्विस ने उनके पते पर सामान डिलीवर करने की बात कही थी। इसी बीच पीड़िता के मोबाइल पर अन्जान नंबर से कॉल आई फोनकर्ता ने उनके मोबाइल पर एक एप्लीकेशन डाउनलोड कराई।

फिर दो मदों में खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। रुपयों की निकासी का मैसेज आने पर पीड़िता को ठगी की जानकारी हुई। उसके बाद पीड़िता ने गुड़म्बा थाने में लिखित शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

वहीं, सेक्टर-16 इंदिरानगर निवासी पूजा सोनी के मुताबिक, जालसाजों ने एक लाख रुपये का लकी ड्रा निकलने का झांसा देते हुए कई मदों में खाते से 27 हजार रुपये निकाल लिए है। गाजीपुर प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हरदोई: बाइक सवार युवक और दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, कोहराम

संबंधित समाचार