दो युवकों के लिए इयरफोन लगाना और पटरी पर बैठकर मैच देखना बना काल!, दोनों की हुई दर्दनाक मौत, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर के सचेंडी थानाक्षेत्र के पांडेपुर रेलवे पटरी पर मैच देख रहे दो युवकों की इयरफोन ने जान ले ली। कान में इयर फोन लगा होने के कारण दोनों युवक ट्रैक पर आ रही ट्रेन की आवाज सुन नहीं पाए, जिससे दोनों युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सेना में जाने की तैयारी कर रहे थे। ये दोनों युवक खेत को देखकर लौट रहे थे। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ : दीपावली पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सर्राफा, पटाखा बाजारों पर इस तरह रखी जा रही नजर

संबंधित समाचार