लखनऊ : दीपावली पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सर्राफा, पटाखा बाजारों पर इस तरह रखी जा रही नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ समेत प्रदेश के सभी सर्राफा बाजारों समेत अन्य बाजारों में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पुलिस फुट पेट्रोलिंग करेगी और चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी। पुलिस की तरफ से सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इस बात की जानकारी पुलिस विभाग के स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय से बयान जारी कर दी है।

उत्तर प्रदेश के स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था ने कहा है कि आज यानी शुक्रवार को धनतेरस है, अयोध्या में कल दीपोत्सव का पर्व मनाया जायेगा। वहीं दीपावली और गोवर्धन पूजा और भैया दूज का त्योहार है। ऐसे में पुलिस की तरफ से सुरक्षा के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस सतर्कता बनाये हुये है।

उन्होंने बताया कि न्यायालय ने पटाखों से संबंधित जो निर्देश जारी कर रखा है, उसका पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। प्रदेश में सभी जगहों पर शहर से दूर पटाखों की दुकाने लगाई गईं हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सीसीटीवी से प्रदेश के बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर 232 कंपनी पीएसी, 400 उपनिरीक्षक, 3 कंपनी एसडीआरएफ को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: खेतों में पराली जली तो थानेदार होंगे जिम्मेदार, ड्रोन से की जाएगी निगरानी

संबंधित समाचार