Lucknow University: लविवि में स्नातक विषम सेमेस्टर - 2023 के परीक्षाओं की तैयारी के बीच अनंततिम परीक्षा केंद्रों की सूची जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालय में स्नातक विषम सेमेस्टर 2023 की परीक्षाओं के लिए जारी तैयारी के बीच आज शनिवार सुबह परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। कुल 233(Tentative) अनंततिम परीक्षा केंद्रों की सूची जारी हुई।  परीक्षा केन्द्रों की विस्तृत सूची लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in अपलोड कर दी गई है। 

इस संबंध में लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया आज जो केंद्रों की सूची जारी की गई है उन परीक्षा केन्द्रों के सम्बन्ध में सुझाव भी 18 नवंबर तक परीक्षा नियंत्रक की ईमेल [email protected] पर भेजे जा सकते हैं। उन्होंने कहा यदि कोई केदो को लेकर आपत्ति है तो उसका भी निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: राजधानी में 24 घंटे में डेंगू के मिले 34 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने तीन घरों को थमाया नोटिस

संबंधित समाचार