Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में भव्य और दिव्य दीपोत्सव आज, बनेगा रिकॉर्ड, कई देशों के राजनायक होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आज छोटी दीपावली पर होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए रामनगरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। भव्य दीपोत्सव के लिए अयोध्या पूरी तरह से तैयार हो गई है।

बता दें कि आज दोपहर 2 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या पहुंचेंगी। इसके अलावा 50 से अधिक देशों के उच्चायुक्त, राजदूत भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और दिव्य दीपोत्सव का आंनद लेंगे। सीएम के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: राजधानी में 24 घंटे में डेंगू के मिले 34 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने तीन घरों को थमाया नोटिस

संबंधित समाचार