फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने की मुख्यमंत्री योगी से सीएम आवास पर मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बॉलीवुड में ही मैन के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों यूपी की राजधानी लखनऊ में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। आज शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी और अभिनेता धर्मेंद्र एक दूसरे से मिलकर बेहद खुश नजर आए। 

cats08

इस दौरान दोनों ही हस्तियों ने एक-दूसरे से बात की और हंसी-मजाक करते हुए भी नजर आए। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस  मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मौके पर सीएम योगी ने धर्मेंद्र एक स्मृति चिह्न भी दिया।

 

यह भी पढ़ें;-Amrit Vichar Impact: विवादों में घिरी टीबी अस्पताल की सीएमस डॉ. वसुधा सिंह का हुआ तबादला

संबंधित समाचार