एटा: घर में घुसकर बुजुर्ग को मारी गोली, रिश्तेदार पर किया चाकू से हमला, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एटा। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के परौली सुहागपुर गांव में अज्ञात हमलावरों ने 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी और बुजुर्ग को बचाने आए उनके एक रिश्तेदार पर चाकुओं से हमला किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान महेश के रूप में और घायल की पहचान महेश के बहनोई सुरेश के रूप में हुई है। घायल का इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा ने बताया कि महेश अमोगपुर खेरिया गांव से थे और काफी दिनों से बीमार थे। वह इलाज कराने के लिए अपनी बहन के घर आए थे। 

कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने महेश की गोली मारकर हत्या कर दी और उन्हें बचाने आए सुरेश पर चाकुओं से हमला किया जिसमें सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। कुशवाहा ने कहा, ‘‘ घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया इसकी जांच की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि साक्ष्यों को इकट्ठा करने के लिए श्वान दस्ते की मदद ली जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें:-अयोध्या में अचानक बिगड़ा मौसम का मिजाज, सर्दी की सिहरन शुरू

संबंधित समाचार