लखनऊ: दिवाली पर सजा पटाखा बाजार, इको फ्रेंडली पटाखे की बढ़ी डिमांड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दीपावली पर्व पर राजधानी लखनऊ में पटाखा बाजार सज गए हैं। ऐशबाग, आईटी मार्केट, दुबग्गा, आलमबाग, तेलीबाग, सरोजिनी नगर, समेत कई जगहों पर पटाखा दुकान लगाने के लिए पुलिस की ओर से लाइसेंस जारी किए गए है। वहीं दीवाली को लेकर अब खरीदारों की भीड़ भी जुटने लगी है। इस बार मार्केट में इको फ्रेंडली पटाखों की धूम दिख रही है। दरअसल, सरकार की ओर से कम प्रदूषण वाले पटाखों की बिक्री को लेकर भी गाइडलाइन जारी की गई है। ऐसे में इस बार ज्यादातर ग्रीन पटाखों की भरमार है।

व्यापारियों ने बताया कि इको फ्रेंडली पटाखों में रॉकेट, अनार और फुलझड़ियां लोगों खूब पंसद कर रहे हैं। इसके अलावा इस बार मार्केट में सायरन टार्च, मेहताब, ट्राई कलर, विजलिंग रॉकेट, विजलिंग चक्र, जुगनु प्लस, स्पाइडर व्हील उपलब्ध है। वहीं बच्चों के लिए मैजिक पॉप, बटरफ्लाई, किटकैट अनार जैसे कई पटाखे मार्केट में नए आए है। उन्होंने बताया कि ये सब पटाखे कम प्रदूषण करने वाले ईको फ्रेंडली पटाखे है। चाइनीज पटाखे इस बार मार्केट में नहीं आया है।

इसके अलावा पटाखा विक्रेताओं ने बताया कि इस बार कारोबार अच्छा होने की संभावना है। धनतेरस के दिन थोड़ा व्यापार हल्का था। लेकिन शाम से भीड़ आना शुरू हुई है। बता दें कि इस बार ग्राहक भी ज्यादातर ईको फ्रेंडली पटाखे खरीदते हुए नजर आ रहे है।

उनका कहना है कि प्रदूषण कम वाले पटाखे ही ले रहे है जिससे बच्चे भी सुरक्षित रहे और हमारा वायुमंडल भी। इस दौरान बच्चे भी पटाखे खरीदने को लेकर काफी उत्सुक नजर आए। अगर कीमत की बात की जाए तो इस बार लखनऊ के बाजारों में फुलझड़ी 50 रुपए से लेकर 500 रुपए, अनार की कीमत 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए, रॉकेट की कीमत 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए है। साथ ही छोटे छोटे पैकेट में  चटाई और बुलेट बम जिनकी कीमत 60 रुपए से लेकर 400 रुपए तक है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या में दीपोत्सव आज, राज्यपाल और सीएम योगी होंगे शामिल, स्थापित होगा बड़ा कीर्तिमान

संबंधित समाचार