Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री, कर रहे हैं निरीक्षण, संतों से भेंट भी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सातवें दीपोत्सव में शनिवार दोपहर करीब 2: 28 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रामनगरी में सरयू तट के किनारे बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरा। हेलीकॉप्टर से उतरते ही मुख्यमंत्री की आगुवानी भाजपा नेताओं के साथ जिला प्रशासन द्वारा की गई। 

रामकथा पार्क में दाखिल होते ही उन्होंने निरीक्षण शुरू कर दिया है। भगवान राम के आगमन को लेकर होने वाले कार्यक्रम और दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले राम दरबार की तैयारियों का निरीक्षण किया। 

cats08

उनके साथ नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली व रामचंद्र यादव, जिलाधिकारी नीतीश कुमार, एसएसपी आर के नैय्यर समेत तमाम आला अधिकारी शामिल हैं। रामलला का रामकथा पार्क में करेंगे राजतिलक। योगी कैबिनेट के कई मंत्री, वरिष्ठ संत मंच पर मौजूद।कुछ देर में होगा भगवान रामलला का राजतिलक।

यह भी पढ़ें: बहराइच: अवैध खनन में लगी तीन ट्रॉली सीज, पांच वाहनों का हुआ चालान

संबंधित समाचार