VIRAL VIDEO: समुद्र की गहराइयों में तैरता नजर आया पक्षी, मछलियां भी हुईं हैरान, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर सभी हैरान रह जाते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पक्षी समुद्र के अंदर बड़े ही मज़े से तैर रहा है। इस पक्षी को तैरता देख समुद्री मछलियां भी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। दरअसल, पक्षी मछलियों के साथ आसानी से तैर रहा था, जिसे देखकर समुद्री जीव भी हैरान हैं। वहीं सोशल मीडिया यूज़र्स भी इस तरह से पक्षी को तैरता देख हैरान हैं। 

वीडियो में आप देख जा सकते हैं कि कैसे एक पक्षी समुद्र में आसानी से तैर रहा है। ऐसा लग रहा है कि समुद्र के अंदर वो उड़ रहा हो। यह वीडियो काफी हैरान कर देने वाला है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से चकित हैं। बता दें इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है। सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट भी कर रहे हैं। 

वायरल हो रहे इस वीडियो को ThebestFigen नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- यह बहुत ही अनोखा मामला है। इससे पहले किसी भी पक्षी को इस तरह से नहीं देखा है। एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- गजब, मछलियां भी सोच रही होंगी कि आखिर ये जीव समुद्र में कर क्या रहा है?

ये भी पढे़ं- दिवाली में घर पर ही पाएं इस्टेंट ग्लो, केले से बने इन फेस पैक का करें यूज

 

 

संबंधित समाचार