कौशांबी में मालगाड़ी के सामने कूदा युवक, मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, अमृत विचार। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक मालगाड़ी के सामने कूद गया और मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि परसरा गांव का छेद्दू (30) घरेलू कल के चलते आज सुबह घर से निकाल कर गया और गांव के सामने ही से गुजरने वाले दिल्ली- हावड़ा रेलवे मार्ग से गुजर रही मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी जिसमें उसकी कटकर मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ये भी पढ़ें -बहराइच : प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी का निधन

संबंधित समाचार