बस्ती : छोटी दीवाली पर जुआ खेलते 8 गिरफ्तार, भेजे गए जेल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती, अमृत विचार। जिले में कोतवाली थाने की पुलिस द्वारा शनिवार को जुआ खेलते हुए एपीएन डिग्री कालेज में प्रदर्शनी के पीछे से 8 जुआरियों को रंगे हाथो गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि कोतवाली थाने की पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए समीर उर्फ मोनू,अमित श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव,गुडडू सोनकर,सुनील कुमार गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, अजय सिंह तथा दुर्गेश नन्दन को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 10 हजार रूपये बरामद किये गये हैं। इन लोगों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: गो तस्कर मुजफ्फर पर दो करोड़ की रंगदारी मांगने का एक और केस दर्ज

संबंधित समाचार