मुरादाबाद: पांच लाख की मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र निवासी युवती के साथ गोद भराई करके युवक ने पांच लाख रुपये व मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में गांव मऊ निवासी शाकिर के साथ तय की थी। जिसमें शाकिर के परिवार वालों ने 10 सितंबर को गोद भराई की रस्म पूरी की।

 जिसमें उसने 1,21,000 रुपये नगद दिए। आरोप है कि लड़के वाले अब शादी में पांच लाख रुपये व मोटरसाइकिल मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शाकिर, बिहारन, अय्यूब, जाकिर, नासिर और नरगिस के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : एंबुलेंस में ईएमटी ने गर्भवती का कराया सुरक्षित प्रसव

संबंधित समाचार