फतेहपुर : कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों के गारमेंट्स जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। दीपावली पर्व पर दुकानदार ने महंगे कपड़े बिक्री के लिए मंगवाए थे, लेकिन शार्ट-सर्किट से आग लगने के कारण करीब 40 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

थरियांव थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव के रहने वाले कमलेश पुत्र छेदीलाल ने अम्बापुर कस्बे में कपड़े की एक बड़ी दुकान खोल रखी है और दीपावली पर्व पर बेचने के लिए महंगे कपड़े बिक्री के लिए मंगवाए थे। शाम को अचानक दुकान में शार्ट -सर्किट से आग लग गई। कपड़ा भरा होने पर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित दुकानदार की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। 

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दीपावली पर्व पर बिक्री के लिए महंगे कपड़े मंगवाए थे। शॉर्ट-सर्किट से करीब 40 लाख रुपए का कपड़ा जलकर खाक हो गया है, जिसमें महंगे पैंट-शर्ट, साड़ी, लंहगा, लेडीज रेडीमेड थान का कपड़ा सब जल गया है। मुख्य शमन अधिकारी उमेश गौतम ने बताया कि एक कपड़े की दुकान में शॉर्ट-सर्किट से आग लगी है, जिसको फायर ब्रिगेड के जवानों ने बुझा दिया है। इस मामले में थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार ने आग लगने से करीब 40 लाख रुपए का नुकसान होना बताया है।

ये भी पढ़ें -अखिलेश यादव ने 'खजांचीनाथ' का मनाया जन्मदिन, दिए उपहार, जानिये बच्चे का क्यों पड़ा ऐसा नाम?

संबंधित समाचार