हरदोई में सीएम योगी का आदेश साबित हो रहा हवा हवाई, त्यौहार पर भी अंधेरे में रहे कई मोहल्ले 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर लगातार बिजली आपूर्ति के आदेश दिए हैं लेकिन जिले में विद्युत विभाग अधिकारी मुख्यमंत्री की आदेशों को रद्दी की टोकरी में डाल रहे हैं।

बताते चले जिले में छोटी दीपावली को हाई टेंशन लाइन टूट जाने से पूरा जिला मुख्यालय लगभग तीन घंटे से अंधेरे में है। मुख्यमंत्री योगी ने त्यौहार पर निर्वाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए हैं लेकिन जिले में मुख्यमंत्री के आदेश कोई मायने नहीं रखते हैं। खास बात है कि जिम्मेदार सियूजी फोन भी नहीं उठाते हैं। सीयूजी फोन न उठाने की शिकाकाई बार मंत्री से लेकर सांसद तक विभिन्न बैठकों में कर चुके।

बिजली विभाग की उदासीनता के चलते धनतेरस की रात भी नगर के मुहल्ला लक्ष्मीपुरवा, रामनगरिया, विभूति नगर , सहित कई मुहल्ले रात भर अंधेरे में डूबे रहे। अधिकांश विद्युत फालतू की वजह वर्षों पुराने जर्जर तार व विद्युत उपकरण है जिनको कागज पर तो बदला जा चुका है लेकिन हकीकत में वह वर्षों पुराने हैं यही वजह है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गौरतलब हो कि कुछ माह पूर्व विद्युत विभाग के सैकड़ो खंबे व  विद्युत उपकरण गायब होने की रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों द्वारा कराई गई लेकिन बाद में सब कुछ लीपा पोती कर बराबर कर दिया गया। लाखों के विद्युत उपकरण खंभे अवतार किसने चुराया कहां गया इसका कुछ पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें -Diwali 2023: दीपावली पर लखनऊ के अस्पताल अलर्ट मोड पर, बर्न पेशेंट्स के लिए यहां है विशेष व्यवस्था

संबंधित समाचार