Diwali 2023: दीपावली पर लखनऊ के अस्पताल अलर्ट मोड पर, बर्न पेशेंट्स के लिए यहां है विशेष व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दीपावली पर राजधानी लखनऊ में पूरी क्षमता के साथ अस्पतालों में 24 घंटे चिकित्सा सेवायें चालू रहेंगी। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में इमरजेंसी की स्थिति में पहुंचने वाले मरीजों के लिए खास इंतजाम किये गये हैं। यहां पटाखे से जलने वालों अन्य बर्न के मरीजों के लिए प्लास्टिक सर्जरी विभाग में विशेष व्यवस्था की गई  है।

केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के एचओडी प्रो. विजय कुमार ने बताया है कि विभाग में तीन टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा 35 बेड बर्न यूनिट में हैं। साथ ही 8 बेड के आईसीयू युनिट को भी अलर्ट पर रखा गया है। वहीं प्लास्टिक सर्जरी विभाग की तरफ से 9415200444 हेल्पलाइन नंबर भी जारी  किया गया है।

केजीएमयू के ट्रामा प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने  बताया कि दीपावली पर्व पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें दी जा सकें। इसके लिए 20 बेड आरक्षित किये गये हैं। साथ ही दो अतिरिक्त टीमों को भी तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर तक यह व्यवस्था बनी रहेगी। 

केजीएमयू के नेत्र रोग विभाग में भी दीपावली पर्व को लेकर एक टीम इमरजेंसी में तैनात की गई है। जिससे आने वाले मरीजों को जल्द से जल्द इलाज दिया जा सके। इसके अलावा राजधानी के सरकारी अस्पतालों सिविल, बलरामपुर  और लोकबंधु अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। वहीं सिविल अस्पताल की बर्न युनिट में तैनात टीम अलर्ट मोड पर रहेगी।

लोहिया संस्थान के डॉ. एपी जैन ने बताया है कि आज एक पत्र जारी किया गया है। जिससे दीपावली पर इमरजेंसी समेत अन्य विभाग अलर्ट रहे और मरीजों को इलाज में कोई दिक्कत न आये।

ये भी पढ़ें -Diwali 2023: दीपावली पर लखनऊ के अस्पताल अलर्ट मोड पर, बर्न पेशेंट्स के लिए यहां है विशेष व्यवस्था

संबंधित समाचार