Diwali 2023: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देशभर में आज यानी रविवार (12 नवंबर) को दीपों का पर्व दिवाली बड़े ही धूमधाम से  मनाया जा रहा है। दिवाली पर्व के मौके पर सभी एक दूसरे के शुभकामनाएं दे रहें हैं। इसी कड़ी में  यूपी के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने दिवाली के मौके पर प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और सुख, समृद्धि व शांति की कामना की। 

केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को आस्था, हर्षोल्लास व प्रकाश के महापर्व दीपोत्सव (दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन पर्व पर मां लक्ष्मी जी और श्री गणेश जी आप सभी के जीवन में सुख,समृद्धि व शांति की वर्षा करें।" 

बता दें कि देशभर में आज यानी रविवार (12 नवंबर) को दीपों का पर्व दिवाली मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और उनके भाई लक्ष्मण चौदह वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या अपने घर लौटे थे। उनके वापस आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीये जलाकर उनका भव्य स्वागत किया था। तभी से दीपावली मनाया जाता है। 

यह भी पढ़ें;-अयोध्या: सीएम पहुंचे कारसेवकपुरम, संतों के साथ कर रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंत्रणा

संबंधित समाचार