दिवाली 2023: लखनऊ पुलिस ने गरीब बच्चों को दिया मिठाई और गिफ्ट, बताया दीपावली का महत्व

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में दीपावली पर्व की जहां धूम मची हुई है। लोग दीपावली पर्व को अपने-अपने अंदाज में मनाने की तैयारी में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर राजधानी पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ गरीब बच्चों का ध्यान रखते हुए उनके साथ दीपावली की खुशियां बांट रही है।

cats08

लखनऊ पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में गरीब बच्चों को मिठाई और गिफ्ट देकर बच्चों को दीपावली पर्व का महत्व बताया। पुलिस कर्मियों ने झुग्गी झोपड़ी में रह रहे बच्चों के घर पर जाकर मिठाई वितरित की और गिफ्ट भी दिए।

लखनऊ कोतवाली आलमबाग के  कोतवाल शिवशंकर महादेवन ने गरीब बच्चों में मिठाई दिए व मोमबत्ती वितरीत कर दीपावली की खुशियां बिखेरी। वहीं मिठाई पाकर बच्चो में खुशियों की लहर दौड़ गई। गुडम्बा थाना, मडियाव थाना, विकास नगर थाना इंदिरा नगर थाना गाजीपुर थाने की पुलिस ने भी गरीब बच्चों को मिठाई वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा की। 

यह भी पढ़ें:-Diwali 2023: पटाखों से जलने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत, जल्द भरेंगे घाव

संबंधित समाचार