अयोध्या: ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के कोटडीह सरैय्या के मजरे छतई का पुरवा निवासी एक अधेड़ सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आ गया।ट्रेन के चपेट में आने से अधेड़ का सिर धड़ से अलग हो गया। अधेड़ राम सागर पुत्र लहूरी उम्र लगभग 55 वर्ष शौच के लिए निकला था।अधेड़ एक पैर से दिव्यांग बताया …
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के कोटडीह सरैय्या के मजरे छतई का पुरवा निवासी एक अधेड़ सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आ गया।ट्रेन के चपेट में आने से अधेड़ का सिर धड़ से अलग हो गया। अधेड़ राम सागर पुत्र लहूरी उम्र लगभग 55 वर्ष शौच के लिए निकला था।अधेड़ एक पैर से दिव्यांग बताया जाता है।
स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर सत्तीचौरा चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय और रुदौली आर पी एफ ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
