दीपावली पर सीएम योगी ने गोरखपुर को दिया करोड़ों का तोहफा, कहा- यही रामराज्य है…
गोरखपुर। दीपावली पर्व के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम योगी ने गोरखपुर वासियों को 153 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। इस दौरान सीएम योगी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या सज रही है, संवर रही है। यही रामराज्य है।
इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि गरीबों को पक्के मकान, बिजली देखकर खुशी हुई। सीएम योगी ने कहा कि 20 साल से वनटांगिया में आ रहा हूं। क्षेत्र में विकास दिखना ही दीपावली है। बदलते यूपी, बदलते भारत को लोग देख रहे है। गोरखपुर में जलमार्ग का विस्तार भी होगा। राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है।
यह भी पढ़ें:-'दिव्यता के बीच दरिद्रता'..., अखिलेश यादव ने अयोध्या दीपोत्सव का Video शेयर कर सरकार पर कसा तंज
