Diwali 2023: मायावती ने देश और विदेश में रहने वाले भारतवासियों को दी दिवाली पर्व की शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देशभर में आज यानी रविवार (12 नवंबर) को दीपों का पर्व दिवाली बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिवाली पर्व के मौके पर सभी एक दूसरे के शुभकामनाएं दे रहें हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं है।  

मायावती ने सोशल साइट एक्स पर लिखा,  ''देश एवं दुनिया भर में रहने वाले समस्त भारतीय भाई-बहनों व उनके परिवार वालों को दीपावली पर्व के साथ-साथ भैयादूज की हार्दिक बधाई तथा लोगों की ज़िन्दगी ख़ुश और ख़ुशहाल हो इसकी सभी को ढेरों शुभकामनायें''।

बता दें कि देशभर में आज यानी रविवार (12 नवंबर) को दीपों का पर्व दिवाली मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और उनके भाई लक्ष्मण चौदह वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या अपने घर लौटे थे। उनके वापस आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीये जलाकर उनका भव्य स्वागत किया था। तभी से दीपावली मनाया जाता है। 

यह भी पढ़ें;-अयोध्या: सीएम पहुंचे कारसेवकपुरम, संतों के साथ कर रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंत्रणा

संबंधित समाचार