Kannauj News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव… घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज मे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप।

कन्नौज मे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

कन्नौज, अमृत विचार। घर से दिल्ली जाने के लिए निकले युवक का शव रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन के सामने ट्रैक पर पड़ा मिला। इससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक के भाई ने पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ग्राम मसीटपुर्वा निवासी जितेन्द्र जाटव ने बताया कि उसका भाई विनय जाटव (28) शनिवार की शाम 06.30 बजे घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था। रविवार की सुबह खुदलापुर रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला। युवक का शव मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई ने शव की पहचान की और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि विनय दिल्ली की निजी कम्पनी में कार्य करता था। वह नवरात्र पर घर आया था और दीपावली का बोनस लेने दिल्ली जा रहा था। वह अविवाहित था। जसोदा चौकी प्रभारी पंजाब सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें- Diwali 2023: दीपावली आज, लक्ष्मी पूजा के लिए ये है शुभ मुहूर्त, इस दिन मनाएं गोर्वधन पूजा और भाईदूज

संबंधित समाचार