गोंडा: पुलिस मुठभेड़ में घायल दो बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के वजीरगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने रविवार को बताया कि छह नवम्बर को एक फाइनेंस कंपनी के एजेंटों के साथ लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गये थे।

जिनकी तलाश में जुटी पुलिस टीम को बीती रात मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि कुडनिया गणेशपुर मार्ग पर टिकरी जंगल के पास कुछ बदमाश सड़क के किनारे किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। पुलिस ने चारों लुटेरों को रोकने का प्रयास किया गया जिस पर उन्होने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जवानों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिससे सुजल यादव उर्फ रूद्रा और रामअवध यादव को पैर में गोली लग गयी।

जिनका पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी वजीरंगज में इलाज चल रहा है। इसके अलावा राजू शर्मा व राजू शर्मा को घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बंदियों के पास से पुलिस ने लूटे गये कुल एक लाख 16 हजार रूपये,दो तमंचा और गोली बारूद आदि बरामद कर लिये।

यह भी पढ़ें:-'दिव्यता के बीच दरिद्रता'..., अखिलेश यादव ने अयोध्या दीपोत्सव का Video शेयर कर सरकार पर कसा तंज

संबंधित समाचार