हरदोई: आतिशबाजी खरीदने गए युवक की अचानक हुई मौत, मचा कोहराम
हरपालपुर/हरदोई। आतिशबाजी खरीदने गए एक युवक की अचानक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरपालपुर कस्बा निवासी आकाश पुत्र रतीराम वर्मा ट्रक ड्राइवर था। करीब एक सप्ताह से दीपावली के त्यौहार के लिए घर पर आया था। रविवार की दोपहर आतिशबाजी खरीदने के लिए बाजार गया था।
अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के घर में उसकी पत्नी मधु तथा एक दो वर्षीय पुत्री किंजल है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पिता रतीराम दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। दीपावली पर्व के त्यौहार की खुशियां पल भर में ही मातम मे तब्दील हो गईं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हार्टअटैक से मौत की संभावना है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: जौनपुर में कोचिंग संचालक की गोली मारकर हत्या, हड़कंप
