लखनऊ में गंदे पानी से दीपावली का त्योहार मनाने को मजबूर हुए लोग, अधिकारी कह रहे नहीं आई शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के प्रताप नगर और सर्वोदय नगर में सप्लाई का पानी गंदा आ रहा है। ऐसे में लोग यही गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। कुछ जगहों पर तो पानी ही नहीं आ रहा है। ऐसे में दीपावली के त्योहार पर लोगों की समस्यायें बढ़ गई हैं। लोग साफ पानी की आस में पूरे- पूरे दिन इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बीते तीन दिनों से गंदा पानी ही आ रहा है।

वहीं जल संस्थान के अधिकारी शिकायत का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो कोई शिकायत उनके पास नहीं आई। ऐसे में समस्या पर ही अधिकारी सवाल उठा रहे हैं। वहीं परेशान लोग त्योहार पर व्यवस्था दुरुस्त होने की आश लगाये बैठे हैं।

दरअसल, बीते तीन दिनों से ए- ब्लॉक स्थित विकास भवन के पीछे इलाके में लोग गंदे पानी की सप्लाई से परेशान हैं। यहां पर प्रताप नगर और सर्वोदय नगर कालोनी पड़ती है। जहां पर पीने का पानी गंदा आ रहा है। त्योहार के समय गंदे पानी की सप्लाई ने मुसीबत बढ़ा दी है।

सर्वोदय नगर निवासी विवेक सिंह बताते हैं कि इस बीच पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। पानी की सप्लाई पर असर पड़ा है। साथ ही जब पानी आता है तो गंदा आ रहा है। वहीं प्रताप नगर निवासी अनिल गौतम ने बताया कि बीते तीन दिनों से पानी गंदा आ रहा है। पीने के पानी की बहुत बड़ी समस्या आ रही है।

उन्होंने बताया कि नहाने में भी इस पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकते, इसके पीछे की वजह पानी में गंदगी और बद्बू आना है। वहीं जलकल विभाग जोन सात के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिरुद्ध भारती ने बताया कि इस तरह की किसी समस्या की शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें: हरदोई: आतिशबाजी खरीदने गए युवक की अचानक हुई मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका