Hamirpur Accident: अनियंत्रित होकर कार खंदक में गिरी, एक की मौत, सात घायल, अजमेर शरीफ जाते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में कार खंदक में गिरने से एक की मौत।

हमीरपुर में अनियंत्रित होकर कार खंदक में गिरने से एक की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। महाराष्ट्र से हजरत ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर जाते हादसा हुआ।

हमीरपुर, अमृत विचार। रविवार तड़के करीब चार बजे कानपुर सागर हाईवे में थाना मौदहा के मवइया गांव के निकट अजमेर शरीफ जा रहे महाराष्ट्र के लोगों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। वहीं उसके परिवार के सात लोग घायल हुए हैं। जिन्हें मौदहा की सीएचसी में भर्ती कराया गया है।   

महाराष्ट्र के जनपद भंडारा के राजीव गांधी चौक मोहल्ला निवासी कबीर सिद्दीकी (38) पुत्र कदीर जाईयो कार से अपनी दो पत्नियां रुकसाना बेगम (55), सबीना (35), बेटे रोहान सिद्दीकी (12),  मो. हसनैन (14), बेटी आसरा (08), फराना (45) पत्नीं राजी खां निवासी बाला घाट मोहल्ला बईयर चौकी जिला बाला घाट मध्यप्रदेश, सैय्यद अबरार (30) पुत्र सईद अकबर अली निवासी मोहल्ला सौदागर थाना भंडारा जिला भंडारा महाराष्ट्र के साथ जाईयो कार से हजरत ख्वाजा गरीब नवाज जा रहे हैं।

तभी कानपुर सागर हाईवे में मवइया गांव के निकट इनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 10 फिट गहरे खंदक में जाकर पलट गई। सुबह करीब चार बजे किसी ने यूपी 112 को कार पलटी पड़ी होने की सूचना दी।

इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की स्टेयरिंग में फंसे कबीर सिद्दीकी को गेट तुड़वाकर बाहर निकाला। 10 फिट गहरे खड्ड से सभी घायलों को मौदहा सीएचसी में एंबुलेंस से भेजा। जहां कबीर सिद्दीकी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य सातों का इलाज चल रहा है। जिनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों ने बताया कि सभी महाराष्ट्र से हजरत ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- Diwali 2023: Chitrakoot में हर्षोल्लास से मना दीपपर्व, लाखों ने की कामदगिरि की परिक्रमा, तीन दिन से लगने लगी थी भीड़

संबंधित समाचार