गोंडा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बेटी मौत, पिता गंभीर, परिजनों में कोहराम
करनैलगंज, गोंडा। दीपावली का त्योहार उस समय मातम में तब्दील गया जब एक तेज रफ़्तार ट्रक के चपेट में आकर एक शादी सुदा बेटी की मौत हो गई वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर मोर्चरी में रखवाया है।
घटना रविवार देर शाम की है। दिवाली के पर्व पर कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर अमरहा निवासी दीन दयाल अपनी बेटी सीमा गोस्वामी पत्नी राम लगन को उसके ससुराल गोनई गोसाई पुरवा से अपने घर ला रहे थे। तभी परसपुर रोड पर पीएस स्कूल के समीप एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाप-बेटी को चपेट में ले लिया जिससे बेटी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाप की हालत गंभीर बनी हुई है।

आस-पास लोगों ने दोनों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया जहाँ मौजूद चिकित्सक डॉक्टर इमरान मोईद ने सीमा को मृत घोषित कर दिया व दीन दयाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते कोतवाल हेमंत कुमार गौड़, नगर चौकी इंचार्ज आशीष वर्मा पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गए।
वहीं हादसे की सूचना सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में मृतका के ससुराल व मायके पक्ष के लोग सीएचसी पहुंचे। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। कोतवाल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है तहरीर मिली है मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-आगरा: ब्रह्माकुमारी आश्रम में दो बहनों की आत्महत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार
