बहराइच: अज्ञात कारणों से दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के घंटाघर के निकट स्थित रेडीमेड कपड़े और बिस्कुट की दुकान में रविवार रात एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से दो दुकानों में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।कोतवाली नगर के घंटाघर से काजीपुरा मार्ग पर जुनैद का रेडीमेड कपड़े की दुकान संचालित है। जबकि पास में ही बिस्किट की दुकान का संचालन दूसरे व्यक्ति द्वारा किया जाता है।

रविवार रात अज्ञात कारणों से रेडीमेड के कपड़े की दुकान में आग लग गई। रात एक बजे आग लगने की जानकारी घंटाघर चौकी की पुलिस ने अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग के प्रभारी अधिकारी गेंदालाल की अगुवाई में सभी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने दो वाहन से आग पर काबू पाया।

cats08

लेकिन तब तक कपड़े की दुकान पूरी तरह से जल चुकी थी। जबकि बिस्किट की दुकान आधे से अधिक जल गया है। दोनों दुकान में तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं बीच शहर में आग लगने से अन्य दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग की बात बता रहे हैं। लेकिन शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:-चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ... दिवाली पर सपा के स्वामी ने मां लक्ष्मी पर दिया विवादित बयान, भड़के लोग

संबंधित समाचार