प्रयागराज: असलहों से लैस बदमाशों ने ज्वैलरी की दुकान में की मारपीट, लूटे नकदी और जेवरात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। दीपावली की रात करीब नौ बजे ज्वैलरी की दुकान में पांच बदमाश लूट की नीयत से हाथ में असलहा और चाकू लेकर घुस गये। दुकान में रहे दुकानदार व अन्य परिजनों को जमकर पीटा। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी देते हुए दुकान से नकदी और जेवरात लूट कर भाग निकले। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना की जानकारी भुक्तभोगी ने घूरपुर थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर बदमाशों को गिरफ्तार करने की बात कही है। पीड़ित के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक उमाशंकर साहू पुत्र बैजनाथ साहू निवासी गौहनिया थाना घूरपुर की घर के नीचे ही बर्तन और ज्वैलरी की दुकान है। दीपावली यानी रविवार की रात करीब नौ बजे वह अपने परिवार के साथ दुकान में पूजा कर रहे थे। उस दौरान करीब पांच लोग हांथ में तमंचा और चाकू लेकर दुकान में घुस गये।

बदमाशों ने मिलकर परिवार के लोगो को मारा पीटा । विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। भुक्तभोगी के अनुसार जुआ में पैसा हारने के कारण बन्दूक दिखाकर पैसे की मांग करने आये थे। मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की पूरी हरकत कैद हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई ।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर तहरीर के आधार पर धीरज हेला पुत्र मूलचन्द्र निवासी कूपर रोड सिविल लाइन्स व दो अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घटना में घायल सुनील साहू पुत्र कैलाश नाथ साहू निवासी त्रिवेणीनगर इलाज के लिए सीएचसी जसरा से एसआरएन हास्पिटल भेज दिया गया। पुलिस ने अन्य रवि कोल को एक तमंचा व सुबेदार कोल पुत्र मछन्दर कोल निवसी लवायन कला औद्योगिक क्षेत्र, मोनू गौतम पुत्र अशोक कुमार गौतम निवासी 14/ए त्रिवेणीनगर नैनी को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें;-यह भी पढ़ें:-चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ... दिवाली पर सपा के स्वामी ने मां लक्ष्मी पर दिया विवादित बयान, भड़के लोग

संबंधित समाचार