मुंबई: बांद्रा के दुकानों में लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई के पश्चिम उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा में बीती रात कुछ दुकानों में आग लग जाने से 42 वर्षीय एक व्यक्ति मामूली रूप से झुलस गया। एक नगर निकाय अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बांद्रा (पूर्व) के खेरवाड़ी इलाके में रात 11 बजकर 20 मिनट पर आग लग गयी और उसकी लपटें देखते ही देखते आसपास की अन्य दुकानों तक फैल गयीं।

उन्होंने बताया कि शिवाजी थोम्बारे आग से मामूली रूप से झुलस गये। उन्हें नजदीक के वी एन देसाई अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आग बुझायी, बाद में अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि आग लगने से तीन चार दुकानों में रखी तारपोलिन की शीट, लकड़ी का फर्नीचर, बिजली के तार आदि जल गए। आग की वजह पता नहीं चल पायी है।

ये भी पढ़ें - दुनिया की सबसे अमीर महिला लेखक जिसने रईसी में अडानी और अंबानी को छोड़ दिया पीछे, जानिए कौन हैं वो...

संबंधित समाचार