दुनिया की सबसे अमीर महिला लेखक जिसने रईसी में अडानी और अंबानी को छोड़ दिया पीछे, जानिए कौन हैं वो...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रिलायंस इडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें से 13वें नंबर पर खिसक गए हैं। जबकि अडानी उनसे काफी पीछे हैं। अब मेक्सिको के कार्लोस स्लिम और फ्रांस की फ्रांसुआ बेटनकॉट मायज उनसे आगे निकल गई हैं। मायज दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं। वह 2021 में दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 10 में भी रह चुकी हैं। आखिर कौन हैं फ्रांसुआ बेटनकॉट मायज और क्या है उनका बिजनेस…।

फ्रांसुआ बेटनकॉट मायज  दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं। वह महिला कारोबारी होने के साथ-साथ फिलेंथ्रॉपिस्ट और लेखक भी हैं। उन्हें दुनिया का सबसे मशहूर और सबसे बड़ा कॉस्मेटिक्स ब्रांड L’Oreal विरासत में मिला है। जिसमें उनकी एक-तिहाई हिस्सेदारी हैऔर वह इसकी होल्डिंग कंपनी की चेयरपर्सन हैं। L’Oreal के पास Lancome और Garnier ब्रांड हैं और 2022 में कंपनी का रेवेन्यू 41.9 अरब डॉलर था।

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक 70 साल की मायज की नेटवर्थ 86.8 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 15.3 अरब डॉलर की तेजी आई है। L’Oreal में उनकी और उनके परिवार की 33 फीसदी हिस्सेदारी है। L’Oreal के शेयर की कीमत में हाल के दिनों में काफी इजाफा हुआ है।

मिली मां से रईसी: मायज को यह रईसी अपनी मां से विरासत में मिली है। Liliane Bettencourt के पिता Eugene Schueller ने ही L’Oreal ब्रांड की शुरुआत की थी। मायज साल 1997 से L’Oreal के बोर्ड में हैं। सितंबर 2017 में अपनी मां की मौत के बाद उन्होंने अरबपतियों की सूची में कदम रखा था। वह दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं। इससे पहले यह खिताब कई वर्षों तक उनकी मां को पास था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता