UP Weather : दिन में भी हल्की ठंड का हो रहा एहसास, तापमान में आई गिरावट   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश में रविवार से मौसम बदला है। शनिवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। यूपी के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह-शाम के अलावा दिन में भी हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा पड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में तापमान में दो डिग्री की गिरावट और दर्ज की जाएगी। हालांकि अभी आने वाले सात दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। नवंबर के अंत में ठंड और बढ़ जाएगी। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को भी तापमान ऐसा ही बना रहने की सम्भावना है।  

ये भी पढ़ें -लखनऊ में पीएसी के इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने कुछ लड़कियों पर जताया हत्या करवाने का शक

संबंधित समाचार