Dev Diwali 2023 : वाराणसी में जलेंगे लाखों दिये, तैयारियां शुरू
वाराणसी, अमृत विचार। दीपावली पर अयोध्या में दीपोत्सव कर यूपी ने रिकॉर्ड बना दिया। ऐसा ही कुछ आने वाले दिनों में काशी में भी नजर आएगा। यहाँ होने वाली देव दीपावली पूरी दुनिया में प्रसिद्द है। इसे देखने के लिए देश-विदेश से यात्री यहाँ पहुँचते हैं। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अनुमान है कि इस बार काशी में घाटों पर दीपदान करने के लिए 5 लाख से ज्यादा लोग आएंगे।
जिला प्रशासन शहर को कई सेक्टरों में बाँट कर सुरक्षा के इंतजाम करने में लगा है। प्रशासन के अनुसार आगामी 26 नवंबर को देवदीपावली के मौके पर 84 घाटों को 9 जोन, 11 सेक्टर और 32 सब सेक्टर में बांटा जायेगा। जिन घाटों पर सर्वाधिक भीड़ होगी उनमें अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, अहिल्याबाई घाट, चेतसिंह घाट, राजघाट, नमो घाट और पंचगंगा घाट शामिल हैं। वाराणसी की संकरी गलियों में भी पुलिस के जवान तैनात किये जायेंगे। घाटों पर सुरक्षा के लिए जल पुलिस के जवान और गोताखोर भी तैनात किये जायेंगे।
ये भी पढ़ें -Video: स्वामी प्रसाद मौर्य के मुंह में बवासीर हो गई है... लक्ष्मी वाले बयान पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम
