युवा आक्रोश के डर से योगी सरकार ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया: प्रियंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि युवा आक्रोश के डर से प्रदेश में सरकारी नौकरी में भर्तियों पर विचार किया जा रहा है। प्रियंका ने ट्वीट किया “युवा आक्रोश के बाद जागी यूपी सरकार आज बैठक कर भर्तियों पर विचार कर …

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि युवा आक्रोश के डर से प्रदेश में सरकारी नौकरी में भर्तियों पर विचार किया जा रहा है।

प्रियंका ने ट्वीट किया “युवा आक्रोश के बाद जागी यूपी सरकार आज बैठक कर भर्तियों पर विचार कर रही है। युवा जानना चाहते हैं सरकार गंभीर होकर प्रत्येक भर्ती के लिए सभी मसले सुलझाकर नियुक्ति की पक्की डेडलाइन का ब्योरा रखेगी या नहीं।” उन्होंने लिखा “भर्तियों में देरी, उन्हें अटकाना-भटकाना युवा के साथ अन्याय है। ये बंद करिए।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले शुक्रवार को सभी विभागों से रिक्त पदों का विवरण मांगा था। उन्होंने अगले तीन महीनों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए छह महीने के अंदर नियुक्ति पत्र बांटने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि अब तक हुई तीन लाख भर्तियों की तरह ही पारदर्शी तरीके से अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू करें।

संबंधित समाचार