हरदोई : बाग में लटकता मिला युवक शव, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई, अमृत विचार। एक 22 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर बाग में फांसी पर लटका हुआ देखा गया। इसका पता होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। युवक देर रात को घर से कहीं चला गया था,अगले सुबह उसका शव देखा गया। युवक ने किस वजह से आत्महत्या की इसका फिलहाल कुछ भी पता नहीं चल रहा है।
बताया गया है कि पिहानी कोतवाली के पड़रा निवासी 22 वर्षीय संजय पुत्र रामकुमार अपने दो भाइयों मे छोटा था। खेती-किसानी करने वाले संजय की अभी शादी नहीं हुई थी। उसके बड़े भाई आवेश पाल ने बताया रविवार की रात वह घर से कहीं चला गया। सोमवार की सुबह गांव के बाहर एक बाग में उसका शव मफ़लर से लटका हुआ देखा गया। आवेश पाल कहना है कि उसके भाई ने आत्महत्या की, लेकिन उसने ऐसा किस वजह से किया इसका कोई जवाब उसके पास नहीं था। पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए वहां आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। इसे ले कर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहें हैं।
ये भी पढ़ें -हरदोई : हिस्ट्रीशीटरों ने आश्रम जा रहे युवक पर बोला हमला, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
