Good news : अभी भी नहीं मिली है ट्रेन में बर्थ तो इस स्पेशल ट्रेन में कराएं आरक्षित टिकट
लखनऊ, अमृत विचार। त्योहारों को लेकर ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे प्रशासन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पीके सिंह के मुताबिक ट्रेन संख्या 05978/05977 डिब्रूगढ़-गोरखपुर-डिब्रूगढ साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन डिब्रूगढ से 13 से 27 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार को और गोरखपुर से 15 से 29 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को 3 फेरों के लिए किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को सभी मानकों का पालन करना होगा।
05978 डिब्रूगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 13 से 27 नवम्बर, तक प्रत्येक सोमवार को डिब्रूगढ से 19.55 बजे प्रस्थान कर न्यू तिनसुकिया, नाहरकटीया, सिमालूगुड़ी, मरियानी से 23.20 बजे दूसरे दिन फरकाटिंग से, दिमापुर, डिफू, लमडिंग, होजाई, जागीरोड, गुवाहाटी, गोलपारा, न्यू बोगाईगाँव, कोकराझार, न्यू कूचविहार, न्यू जलपाईगुड़ी किशनगंज, कटिहार, बरौनी, समस्तीपुर तीसरे दिन मुजफ्फरपुर से 00.15 बजे, हाजीपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर 7.30 बजे गोरखरपुर पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05977 गोरखपुर-डिब्रूगढ साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15 से 29 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से 15 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर,सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, दूसरे दिन कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचविहार , कोकराझार, न्यू बोगाईगाँव, गोलपारा, गुवाहाटी , जागीरोड, होजाई, लमडिंग, डिफू, दिमापुर फरकाटिंग, मरियानी, सिमालूगुड़ी, तीसरे दिन नाहरकटीया से न्यू तिनसुकिया से छूटकर डिब्रूगढ़ 03.30 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 2 जीएसएलआर. के 2 कोचों समेत कुल 20 कोच लगाये जायेंगे ।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: इन सामानों को लेकर ट्रेनों में ले जाना हुआ बैन, साथ ले गए तो जुर्माने के साथ होगी जेल!
