बिहार: तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का दिया निर्देश
कैमूर/पटना। बिहार के कैमूर जिले में रामपुर प्रखंड के एक गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। कैमूर जिला पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, करमचट थाना अंतर्गत धवपोखर गांव स्थित फकीराना ताल में नहाने के दौरान पांच बच्चों की डूबने से मृत्यु हो गई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान राशि अविलंब देने के निर्देश दिये हैं। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें- ASI ने भेजा कर्नाटक सरकार को नोटिस, जानें पूरा मामला
